Friday, 1 February 2019

नालंदा में शौच करने गई युवती की गला दबाकर हत्या

नालन्दा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित दाऊदपुर वीसम्भर विगहा गांव में शौच करने गई एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. घटना के बारे में मृतक के चाचा ने बताया की दो दिन पहले भतीजा अनु कुमार ने मृतका को मोबाइल फोन दिया था, जिसके बाद भाभी ने उसे डाट फटकार लगाते हुए मोबाइल वापस करने को कहा. फिर वह खेत में शौच करने चली गई. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. खोजबीन करने के बाद अगले दिन दोपहर में युवती का शव मिला. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2ML0KH6

No comments:

Post a Comment