Friday, 8 February 2019

बच्चों ने स्कूल में झाड़ू लगाने से किया इनकार तो टीचर्स ने की जमकर पिटाई

बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां के महुआ में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने बच्चों को बर्बरता के साथ पीटा है. इसके बाद आक्रोशित अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया. घटना उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी की है. आरोप है कि झाड़ू लगाने को लेकर स्कूल के शिक्षक ने कई छात्रों की जमकर पिटाई कर दी. जिससे कई छात्र-छात्राएं घायल हो गईं. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद घर के लोगों ने आरोपी शिक्षक को स्कूल में बंधक बना लिया और कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. बच्चों का कहना है कि शिक्षक द्वारा स्कूल में झाड़ू लगाने का दबाव बनाया गया था. झाड़ू नहीं देने पर कई बच्चों के साथ मारपीट की गई है. रिपोर्ट- राजीव मोहन

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2WNFnJU

No comments:

Post a Comment