Monday, 1 April 2019

VIDEO: 30 फुट गहरे कुंए में गिरी गाय, लोगों ने ऐसे किया रेस्क्यू

हरियाणा में बोरवेल और खुले कुंए बड़ी समस्या बने हुए हैं. यहां फतेहाबाद में रतिया की इंपलाईज कॉलोनी में एक गाय घर के बाहर बने 30 फुट गहरे कुंए में जा गिरी. कुंआ घर के बाहर शौचालय के लिए खोदा जा रहा था और बीती रात कॉलोनीवासी इसे लकड़ी के फट्टों से ढक कर गए थे. इस बीच वहां घूम रही गाय अचानक इस कुंए में जा गिरी. घटना का पता कॉलोनीवासियों को उस समय चला जब उन्हें कुंए पर लगे फट्टे गायब मिले. कुंए में झांक कर देखा तो उसकी तलहटी में एक गाय पड़ी हुई थी. कॉलोनी वासियों ने तुरंत वहां क्रेन मंगवाई और घंटों मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला.

from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2U4FC5P

No comments:

Post a Comment