लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अपने संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे भिवानी-महेंद्रगढ़ से बीजपी सांसद धर्मबीर सिंह और बाढ़डा से बीजेपी विधायक सुखविंद्र मांढी को जमकर विरोध का सामना करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक घटना चिड़िया गांव की है. यहां दोनों नेता प्रचार करने पहुंचे थे. यहां दोनों को काले झंडे दिखाए गए. इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भारी विरोध की वजह से दोनों नेताओं को बैरन वापस जाना पड़ा. सांसद और विधायक सीएम की प्रस्तावित रैली को लेकर जनसभा करने गए थे. इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वह पिछले 13 दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2FKVb9U
No comments:
Post a Comment